फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस एजेंसी झंडीचौड़ के खिलाफ भड़के घमंडपुर के उपभोक्ता

विज्ञापन
gas - फोटो : amarujala
विज्ञापन
कोटद्वार। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 29 घमंडपुर में रसोई गैस की किल्लत से परेशान लोगों ने तहसील में आकर इंडेन गैस सर्विस झंडीचौड़ के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर रसोई गैस की नियमित आपूर्ति कराने की मांग की। ऐसा नहीं होने पर क्षेत्रीय जनता को साथ लेकर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

मंगलवार को घमंडपुर के पार्षद कुलदीप सिंह रावत के नेतृत्व में लोग कोटद्वार तहसील पहुंचे। उन्होंने झंडीचौड़ गैस एजेंसी पर रसोई गैस वितरण में मनमानी करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। इसके बाद लोगों ने उपजिलाधिकारी मनीष कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपते हुए एजेंसी संचालकों की शिकायत की। पार्षद कुलदीप सिंह रावत ने एजेंसी पर लोगों को समय पर गैस उपलब्ध नहीं कराने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि गैस एजेंसी की मनमानी के चलते 12 फरवरी से क्षेत्र में रसोई गैस का वितरण नहीं किया गया है। इसके कारण लोग परेशान हैं, उन्हें बिना गैस के परेशानी हो रही है। एजेंसी के गैस वितरक अपनी मनमानी करते हुए गैस का ट्रक हरिद्वार रोड पर मात्र एक स्थान पर खड़ा कर देता है, जिसके कारण लोगों को एक से दो किमी तक गैस सिलिंडरों को ढोना पड़ रहा है। इसके साथ ही गैस सिलिंडरों को होटलों में ब्लैक करने की शिकायत आ रही है। एजेंसी द्वारा उपभोक्ताओं को गैस की रसीद भी नहीं दी जाती है। कई बार गैस एजेंसी की शिकायत क्षेत्रीय विधायक और सहायक नगर आयुक्त से की गई, लेकिन एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती है।
उन्होंने गैस एजेंसी के गैस वितरक को बदलने, गैस वितरण के समय उपभोक्ताओं को रसीद देने, गैस वितरण के समय गैस सिलिंडर को तोलने का तराजू उपलब्ध कराने, वार्ड के मोहल्लों में छोटे वाहन से चयनित स्थानों पर गैस सिलिंडर वितरित करने, दुर्गापुरी व हरिद्वार मुख्य मार्ग पर बड़े वाहन से चयनित तीन स्थानों पर गैस वितरित किए जाने और महीने में दो बार वार्ड में रसोई गैस सिलिंडर वितरित कराए जाने के लिए गैस एजेंसी प्रबंधन को निर्देशित किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

इस अवसर पर रणजीत सिंह रावत, भारत सिंह रावत, प्रति देवी, सुमन देवी, मुकेश ध्यानी, सर्वेश्वर प्रसाद गोदियाल, राजेंद्र प्रसाद भट्ट, दीपक ध्यानी, जगत सिंह रावत व रजनी देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें