फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय विद्यालयी हॉकी प्रतियोगिता में कोटद्वार के छह छात्र-छात्राओं का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। लुधियाना में सात से 12 अप्रैल तक होने वाली 64वीं अंडर-19 बालिका/बालक वर्ग की राष्ट्रीय विद्यालयी हॉकी प्रतियोगिता में उत्तराखंड की टीम प्रतिभाग करेगी। बालक वर्ग की टीम में जीआईसी कुंभीचौड़ के दीपक रावत, जीआईसी मटियाली के अभिषेक बिष्ट, विद्या निकेतन इंटर कालेज के रईस अहमद, फैजल और बालिका वर्ग में जीजीआईसी घमंडपुर की मोनिका नेगी और जीजीआईसी कोटद्वार की राधिका प्रतिभाग करेंगे। जीआईसी कुंभीचौड़ के शारीरिक शिक्षक सुनील रावत ने बताया कि छात्र-छात्राओं का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए होने से विद्यालयों और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी सुषमा दास, खंड खेल समन्वयक विनोद पंत, प्रधानाचार्य सुनील प्रकाश मधवाल, बृृजेश रानी, सुमेर सिंह, उपक्रीड़ाधिकारी जानकी कार्की, सुदर्शन कुमार, नीरज कुमार कमल, हॉकी प्रशिक्षक कीर्ति नेगी, सुनील रावत, धीरेंद्र सिंह रावत व अनीता बिष्ट ने छात्र-छात्राओं के चयन पर खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें