फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के चलते स्थगित हुआ नागरिक मंच की नई कार्यकारिणी का चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। नागरिक मंच की बैठक में क्षेत्रीय समस्याओं पर चर्चा कर उनके निराकरण के प्रस्ताव पारित किए गए। बैठक में लोकसभा चुनाव को देखते हुए नई कार्यकारिणी के चुनाव स्थगित करने का निर्णय लिया गया। नई कार्यकारिणी का चुनाव अब दो जून को होने वाली बैठक में किया जाएगा। बैठक में नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के अधिकार प्रदान करने और आवारा पशुओं की समस्या से निजात दिलाने की मांग की गई।
विज्ञापन

व्यापार मंडल सभागार में नागरिक मंच के पदाधिकारियों और सदस्यों की बैठक हुई। बैठक में मुख्य अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता जगमोहन सिंह नेगी ने कहा कि लंबे समय से कोटद्वार तहसील समेत सभी तहसीलों में तहसीलदारों के पद रिक्त चल रहे हैं, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन को चाहिए कि वह नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के अधिकार देने संबंधी आदेश जारी करे, जिससे जनता की समस्याओं का निराकरण हो सके। बैठक में आवारा पशुओं की समस्या जस की तस बनी होने पर नाराजगी जताई। बैठक में गोपाल कृष्ण बड़थ्वाल, महासचिव मनीष भट्ट, संरक्षक पूरन सिंह रावत, हरीश चंद्र भदूला, प्रकाश कोठारी, प्रवेश नवानी, आचार्य राकेश लखेड़ा, पूर्व प्रधान सुनीता देवी, शोभा बहुगुणा, कुसुम भट्ट, राकेश मित्तल और चक्रधर शर्मा कमलेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें