फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यायपंचायत-ब्लाकों की जानकारी नहीं वे कैसे करेंगे विकास: तीरथ

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। भारतीय जनता पार्टी के पौड़ी लोकसभा सीट से सांसद प्रत्याशी तीरथ सिंह रावत ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी को न्याय पंचायतों और ब्लाकों की जानकारी तक नहीं है। ऐसे में वह क्षेत्र का विकास कैसे करेंगे।
विज्ञापन

शनिवार सुबह भाजपा प्रत्याशी तीरथ सिंह रावत ने कोटद्वार के प्रसिद्ध श्री सिद्धबली बाबा मंदिर में जाकर पूजा अर्चना कर बाबा से विजयी होने की मन्नत मांगी। इसके बाद आयोजित जनसभाओं में कहा कि पिछले पांच साल में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए ऐतिहासिक कार्यों के कारण देेेश की जनता भाजपा के पक्ष में मतदान करने का मन बना चुकी है। उन्होंने कुंभीचौड़, रतनपुर, गाड़ीघाट चौराहा, नजीबाबाद रोड, कौड़िया, देवी मंदिर चौराहा, तड़ियाल चौक, सिमलचौड़, निंबूचौड़, मवाकोट, मोटाढ़ाक, हल्दूखाता चौराहा, कलालघाटी, किशनपुर, सिगड्डी, झंडीचौड़, दुर्गापुरी, नेगी चौक, सुंद्रियाल वैडिंग प्वाइंट पदमपुर, बेलाडाट, मानपुर और कान्हा वेडिंग प्वाइंट में जनसंपर्क, नुक्कड़ सभाएं और बड़ी जनसभाओं का आयोजन किया। इस अवसर पर वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत, अध्यक्ष शैलेंद्र बिष्ट, पंडित राजेंद अंथवाल, वीरेंद्र रावत, सुमन कोटनाला, राजगौरव नौटियाल व भुवनेश खर्कवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें