फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटद्वार-नजीबाबाद के बीच शीघ्र शुरू होगी इलेक्ट्रिक ट्रेन

विज्ञापन
rail - फोटो : amarujala
विज्ञापन
कोटद्वार। पूर्व मध्य रेलवे के कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी (सीआरएस) राम कृपाल ने नजीबाबाद से कोटद्वार के बीच चलाई जाने वाली इलेक्ट्रिक ट्रेन के लिए बिछाई गई विद्युत वायर और सुरक्षा का जायजा लिया। इससे इलेक्ट्रिक ट्रेन के शीघ्र शुरू होने की संभावना है। उन्होंने अधिकारियों की बैठक ली और उन्हें इलेक्ट्रिक ट्रेन संचालन को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

शनिवार को पूर्व मध्य रेलवे के सीआरएम राम कृपाल, एडीआरएम मुरादाबाद अश्वनी कुमार के साथ सभी संबंधित अधिकारियों को साथ लेकर विशेष रेल से नजीबाबाद से कोटद्वार के लिए रवाना हुए। वे नजीबाबाद से कोटद्वार के बीच इलेक्ट्रिक ट्रेन के संचालन के लिए बिछाई गई विद्युत लाइन का निरीक्षण करते हुए दोपहर में कोटद्वार रेलवे स्टेशन पहुंचे। उन्होंने रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने के बाद स्टेशन मास्टर के कार्यालय में अधिकारियों की बैठक ली। इस अवसर पर उन्होंने प्रिंसिपल ऑफ चीफ इलेक्ट्रिक इंजीनियर शैलेंद्र कुमार से नजीबाबाद-कोटद्वार के बीच और स्टेशनों का वायर मैप मंगाया और उसका गहन अध्ययन किया। उन्होंने चीफ इलेक्ट्रिक इंजीनियर पंकज कुमार से विद्युत सुरक्षा को लेकर रिपोर्ट मांगी। बैठक के बाद वह नजीबाबाद कोटद्वार के बीच प्रस्तावित इलेक्ट्रिक ट्रेन को लेकर संतुष्ट नजर आए। इससे अब नजीबाबाद कोटद्वार के बीच रेल लाइन संचालन का रास्ता साफ बताया जा रहा है।
मुरादाबाद मंडल के एडीआरएम अश्वनी कुमार ने बताया कि पूर्व मध्य रेलवे के सीआरएस द्वारा ट्रेन संचालन के लिए बिछाई गई पूरी विद्युुत लाइन और उसके सुरक्षा मानकों की जांच की जा रही है। इसके बाद वह रेलवे मुख्यालय केे अपने रिपोर्ट भेजेंगे। उसके अनुसार नजीबाबाद- कोटद्वार के बीच इलेक्ट्रिक ट्रेन का संचालन किया जाएगा। इस अवसर पर स्टेशन अधीक्षक मनोज रावत, स्टेशन मास्टर आशीष सिंह बिष्ट सहित अनेक अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें