फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन, सिंचाई और पर्यटन की टीम ने किया कण्वाश्रम का संयुक्त निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। उत्तराखंड हाईकोर्ट के निर्देश पर प्रशासन की एक संयुक्त टीम ने शुक्रवार को कण्वाश्रम में निर्माणाधीन पर्यटन विकास योजना का संयुक्त निरीक्षण किया। एसडीएम मनीष कुमार सिंह की अगुवाई में पर्यटन, सिंचाई और वन विभाग की टीम ने कण्वाश्रम पहुंचकर राजस्व, वन और सिंचाई विभाग के अभिलेख खंगाले। टीम ने केवल इतना बताया कि वह हाईकोर्ट में दाखिल जनहित याचिका पर उच्चाधिकारियों के निर्देश पर संयुक्त निरीक्षण के लिए आए हैं। निरीक्षण रिपोर्ट उच्चाधिकारियों के माध्यम से हाईकोर्ट में प्रस्तुत की जानी है।
विज्ञापन

कण्वाश्रम विकास समिति के अध्यक्ष ले. कमांडर बीएस रावत (से.नि.) ने बताया कि कोटद्वार निवासी किशन सिंह नेगी ने मालन नदी के फ्लड जोन में पार्क और झील निर्माण के मामले में उत्तराखंड हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की है। इस मामले में सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने संबंधित विभाग से जवाब मांगा है। जनहित याचिका में नदी का मार्ग अवरुद्ध होने और बरसात में नदी में बाढ़ के हालात पैदा होने पर नुकसान का अंदेशा जताया गया है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर इस मामले में एसडीएम की अगुवाई में शुक्रवार को कार्यदायी संस्था, राजस्व, सिंचाई विभाग और फॉरेस्ट विभाग की संयुक्त टीम ने कण्वाश्रम में बन रहे पार्क और प्रस्तावित झील का संयुक्त निरीक्षण किया। संयुक्त निरीक्षण की रिपोर्ट जिलाधिकारी के माध्यम से पर्यटन विभाग को भेजी जाएगी। संयुक्त निरीक्षण के दौरान टीम ने सीसी ब्लॉक, सुरक्षा दीवार और प्रस्तावित निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। टीम में पर्यटन निदेशक पुरुषोत्तम, जिला पर्यटन अधिकारी अतुल भंडारी, सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता सुधीर मोहन ड्यूंडी, सहायक अभियंता चंडी प्रसाद भट्ट, रेंजर किशोर चंद नौटियाल, फॉरेस्टर कैलाश चंद्र काला, फॉरेस्ट गार्ड सतपाल, नायब तहसीलदार डबल सिंह रावत व राजस्व उप निरीक्षक चित्र सिंह रावत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें