फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आया श्रमिक, गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनपुर। भाबर के जशोधरपुर सिडकुल फैक्ट्री क्षेत्र में एक श्रमिक ट्रक की चपेट में आकर गंभीर घायल हो गया। घायल को अन्य श्रमिकों ने कोटद्वार चिकित्सालय में भर्ती करवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

चंपावत निवासी प्रकाश जोशी (58) सिडकुल जशोधरपुर स्थित सिद्धबली सरिया फैक्ट्री में काम करता है। दिन में करीब एक बजे वह सब्जी लेकर पैदल कमरे की ओर जा रहा था की इसी दौरान एक मोड़ पर वह अज्ञात ट्रक की चपेट में आकर सड़क पर गिर गया और उसके हाथ पर ट्रक का टायर चढ़ गया। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। अन्य श्रमिकों ने घायल श्रमिक को कोटद्वार बेस अस्पताल में भर्ती कराया। कलालघाटी पुलिस चौकी इंचार्ज विवेक राठी ने बताया कि मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें