फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जी बेच रहे ठेली वाले पर युवक ने मारा चाकू, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। कलालघाटी पुलिस चौकी के अंतर्गत हल्दूखाता मल्ला गांव में मंगलवार शाम सब्जी बेच रहे ठेली वाले पर एक युवक ने चाकू से प्रहार कर दिया। चाकूबाजी की इस घटना से सब्जी विक्रेता लहूलुहान हो गया। स्थानीय लोगों ने निजी वाहन से उसे कोटद्वार अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है। घटना के बाद हमलावर युवक फरार हो गया। बताया जा रहा है कि हमलावर युवक की किसी बात पर सब्जी विक्रेता से नोकझोंक हो गई थी।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि सब्जी विक्रेता दानिश (30) पुत्र अनीस निवासी नजीबाबाद जिला बिजनौर यूपी भाबर क्षेत्र में सब्जी की ठेली लगाता है। शाम को एक युवक ठेली पर लगाई गई सब्जी खाने लगा तो सब्जी विक्रेता ने ऐसा करने से मना किया। युवक को सब्जी विक्रेता का इनकार करना खल गया, उसने ठेली में रखा चाकू उठाकर सब्जी विक्रेता के गले पर वार कर दिया। देखते ही देखते अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने बीच बचाव कर सब्जी विक्रेता दानिश को हमलावर युवक के चंगुल से छुड़ाया। उसकी गर्दन पर गहरा जख्म बना है। सूचना मिलते ही कलालघाटी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो गया। हमलावर हल्दूखाता मल्ला का निवासी है। उसे पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें