फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आकाशीय बिजली गिरने से पिलखेड़ी में दो बच्चे झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
यमकेश्वर। ग्राम पंचायत पिलखेड़ी के एक आवासीय मकान में बुधवार सांय सात बजे वज्रपात से दो बच्चे झुलस गए। घटना में भवन को नुकसान पहुंचा है। घर में बिजली के उपकरण भी फुंक गए हैं।
विज्ञापन

पूर्व जिला पंचायत सदस्य विजय लखेड़ा ने बताया कि बुधवार शाम छह बजे के बाद मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। इस बीच ग्राम पंचायत पिलखेड़ी में शंभू सिंह के मकान पर वज्रपात होेने से उनके पुत्र 15 वर्षीय हिमांशु और 12 वर्षीय दीपांशु झुलस गए। वज्रपात से घर में लगे विद्युत उपकरण टीवी, फ्रिज, बल्ब जलकर गए। मकान को भी नुकसान पहुंचा है। वज्रपात से हिमांशु की आंख पर चोट लगी है। उसे राजकीय चिकित्सालय बंचूरी ले जाया गया। दीपांशु को मामूली चोट लगी है। उसे प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। गांव में वज्रपात की सूचना तहसील यमकेश्वर में दे दी गई है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य विजय लखेड़ा ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें