कोटद्वार। अधिवक्ता सुशील रघुवंशी हत्याकांड का खुलासा अब तक नहीं होने से गुस्साई मृतक की पत्नी रेखा रघुवंशी का कोटद्वार तहसील में चल रहा धरना बृहस्पतिवार को चौथे दिन भी जारी रहा। इस मौके पर विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने उनकी मांग के समर्थन में धरना दिया।
बृहस्पतिवार को अधिवक्ता सुशील रघुवंशी की पत्नी रेखा रघुवंशी का तहसील में चल रहा धरना चौथे दिन भी जारी रहा। उनके समर्थन में बार एसोसिएशन और अन्य संगठनों के पदाधिकारी धरने पर बैठे। रेखा रघुवंशी ने कहा कि वह पुलिस के उच्चाधिकारियों के साथ ही सरकार से हत्याकांड की जांच सीबीआई से कराने की मांग कर चुकी हैं, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि पुलिस जांच से उनका भरोसा उठ चुका है। उन्हें आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी चाहिए। रेखा ने कहा कि हत्याकांड का खुलासा न होने पर वह आमरण अनशन पर बैठेंगी। धरना देने वालों में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष किशन सिंह पंवार, शोभा बहुगुणा भंडारी, मंजुला चौहान, शगुफ्ता सिंह, विशेश्वरी राणा, मुजीब नैथानी, अनूप थपलियाल, आशीष किमोठी, हेमेंद्र नौटियाल व रामसेवक शाह आदि शामिल रहे।
-फोटो