फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनेह के कोटड़ीढांग गांव में सुरक्षा दीवार तोड़कर घुसे हाथी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। सनेह क्षेत्र के कोटड़ीढांग में हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया। झुंड हाथी सुरक्षा दीवार तोड़कर आबादी में घुसा और लोगों की कई बीघा धान की खेती चट कर दी। लोगों ने मशाल जलाकर और कनस्तर बजाकर किसी प्रकार हाथियों को गांव से खदेड़ा।
विज्ञापन

बुधवार रात 12 बजे सनेह के कोटड़ीढांग में उस समय लोगों की नींद उड़ गई, जब लोगों ने हाथी सुरक्षा दीवार टूटने और उनके आंगन में हाथी के चिंघाड़ने की आवाज सुनी। लोगों ने घर के बाहर की लाइट जलाकर देखा तो आंगन में विशालकाय हाथी था। देखते ही देेखते हाथी कलावती बिष्ट, युद्धवीर सिंह रावत और विक्रम सिंह रावत के खेत में घुस गए। उन्होंने कई बीघा खेत चट कर रौंद डाले। लोगों ने रात को अपने छतों से मशाल जलाए और हो हल्ला के साथ कनस्तर बजाकर किसी प्रकार हाथियों को गांव से बाहर कर जंगल की ओर खदेड़ा।
समाजसेवी मोहन सिंह रावत ने वन विभाग पर हाथियों को आबादी में आने से नहीं रोक पाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में हाथी सुरक्षा दीवार मानकों के विपरीत बनाए जाने के कारण हाथी उसको लांघकर आबादी में घुस जा रहे हैं। आए दिन आबादी क्षेत्र में हाथी की धमक से लोगों को जान-माल का खतरा बना हुआ है। शिकायत करने के बाद भी वन विभाग ग्रामीणों की सुरक्षा में लापरवाह बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, रेंज अधिकारी आरपी पंत ने बताया कि कोटड़ीढांग में ग्रामीणों की हाथी की आमद रोकने के लिए सुरक्षा के लिए गश्त बढ़ा दी गई है।

-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें