फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूषित पेयजल आपूर्ति पर भड़के कौड़िया के उपभोक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। घरों में दूषित पेयजल सप्लाई होने से आक्रोशित कौड़िया के लोगों ने जलसंस्थान के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने जलसंस्थान के अधिकारियों का घेराव कर कालोनी में शुद्ध पेयजल सप्लाई करने की मांग की। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

बुधवार को कौड़िया क्षेत्र के लोग कोटद्वार तहसील में पहुंचे। उन्होंने कालोनी में सीवर का पानी सप्लाई किए जाने का आरोप लगाते हुए जलसंस्थान के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने जलसंस्थान कार्यालय जाकर विभागीय अधिकारियों का घेराव किया। इस अवसर पर लोगों ने जलसंस्थान पर लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। कहा कि पिछले कई महीनों से भाटिया कालोनी के सीवर की गंदगी नाली में बह रही है। कौड़िया तिराहे पर नाली के बीच में बने वाल्व में से सीवर का पानी लोगों के घरों में सप्लाई हो रहा है। इसके कारण बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। बच्चों में पेट दर्द और उल्टी की शिकायतें हैं। पिछले छह महीने से सीवर और पेयजल आपूर्ति के लिए जिम्मेेदार विभाग के अधिकारियों से नाली में बह रहे सीवर और घरों मेें सप्लाई हो रही गंदगी की शिकायत की जा रही हैं, लेकिन विभाग के अधिकारी उनकी समस्या के समाधान को लेकर लापरवाह बने हुए हैं। इसके कारण उन्हें अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इस अवसर पर महेंद्र सिंह, मुन्नी देवी, सुखवीर सिंह, सरिता पाल, संतोषी देवी, अनुसूया देवी, विजयलक्ष्मी, शकुंतला देवी व माला देवी आदि मौजूद थे।
-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें