दुगड्डा। ब्लाक दिवस के अवसर पर दुगड्डा में बहुउद्देशीय शिविर लगाया गया। इसमें लोगों के प्रमाणपत्र बनाए गए। शिक्षा व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर इन विभागों के प्रमाणपत्र न बनने से लोग मायूस लौट गए।
शनिवार को दुगड्डा में ब्लाक दिवस के अवसर पर बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। इसमें अन्य विभागों के प्रमाणपत्र तो बने, लेकिन शिक्षा व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के न पहुंचने से इन विभागों से संबंधित प्रमाण पत्र नहीं बन पाए। इससे लोगों में निराशा रही। इस अवसर पर बीडीओ सुमन राणा ने बताया कि 14 अप्रैल से 5 मई तक संचालित होने वाले ग्राम स्वराज अभियान में 18 अप्रैल को स्वच्छ भारत दिवस पर खाद्य व आपूर्ति विभाग, 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायत दिवस पर पंचायती राज्य विभाग, 28 अप्रैल को ग्राम स्वराज दिवस पर ग्राम्य विभाग और ऊर्जा विभाग, 30 अप्रैल को आयुष्मान भारत दिवस पर स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग, दो मई को किसान कल्याण दिवस पर नोडल कृषि विभाग होगा। पांच मई को आजीविका मिशन दिवस पर ग्राम्य विकास विभाग द्वारा कार्यकम्र अयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर बीडीओ राणा ने सिद्धशक्ति ग्राम संगठन ग्राम पंचायत साझासैंण की आजीविका मिशन के कार्यालय का उद्घाटन किया। कार्यक्रम का संचालन एडीओ पंचायत ज्योति चंदोला ने किया।
इस अवसर पर एसडीम कोटद्वार राकेश तिवारी, राजस्व निरीक्षक केसी बिडालिया, सीडीपीओ जितेंद्र कुमार, एबीडीओ एसएस नेगी, डीएन बडोला, ममता देवी व उमा देवी आदि मौजूद थे।
-फोटो