फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्या मंदिर के पांडव नृत्य ने जीती गढ़वाली लोक नृत्य प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। गढ़वाल सभा की ओर से आयोजित स्व. वेणी माधव ध्यानी स्मृति गढ़वाली लोक नृत्य प्रतियोगिता मेहरबान सिंह कंडारी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज के नाम रही। विद्यालय के छात्रों ने पांडव नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति देकर पहला स्थान प्राप्त किया। समारोह के मुख्य अतिथि पर्यावरणविद् सच्चिदानंद भारती ने विद्यालय की छात्राओं को उनकी बेहतरीन प्रस्तुति के लिए प्रथम पुरस्कार प्रदान किया।
विज्ञापन

बदरीनाथ मार्ग स्थित प्रेक्षागृह में आयोजित गढ़वाली लोक नृत्य प्रतियोगिता में क्षेत्र के दस विद्यालयों ने प्रतिभाग किया। इसमें मेहरबान सिंह कंडारी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज ने गढ़वाल का प्रसिद्ध पांडव नृत्य प्रस्तुत किया। इसके आधार पर विद्यालय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, प्रतियोगिता में गत वर्ष की विजेता क्रेडिल प्ले पब्लिक स्कूल को दूसरे स्थान से ही संतोष करना पड़ा। साथ ही सिद्धबली पब्लिक स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गीत के निर्देशक धर्मेंद्र रावत ने इस नृत्य प्रस्तुति में गढ़वाल के पारंपरिक वाद्य यंत्रों का खूबसूरती से प्रयोग किया। प्रतियोगिता में विजेताओं और संगीत शिक्षकों को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार वितरित किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक बलूनी क्लासेज की डायरेक्टर अभिलाषा भारद्वाज, गढ़वाल सभा के अध्यक्ष योगंबर सिंह रावत, महासचिव डा. पद्मेश बुड़ाकोटी, क्रेडिल पब्लिक स्कूल की संस्थापक रेणुका गुसाईं, चक्रधर कंडवाल, प्रकाश गढ़वाली, अमित नैथानी, वीना रावत, अर्चना जोशी, जीत सिंह पटवाल, जनार्दन बुड़ाकोटी, गायत्री भट्ट, विकास देवरानी, शशि भूषण अमोली व डा. जितेंद्र नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें