फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना मंडी शुल्क दिए बाजार में नहीं उतरेगी साग-सब्जियां

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। बिना मंडी शुल्क अदा किए कोटद्वार और आसपास के बाजारों में साग-सब्जियां बेचने वालों पर मंडी समिति ने शिकंजा कस दिया है। मंडी अधिकारियों ने कौड़िया चेकपोस्ट पर डेरा डाल दिया है। इस दो सप्ताह में मंडी अधिकारियों ने नजीबाबाद से सीधी सब्जियां लाने वालों से 43 हजार रुपये जुर्माना वसूला है। मंडी समिति के प्रशासन का दायित्व संभाले एसडीएम कोटद्वार ने राज्य के बाहर से साग-सब्जियां और माल लाने वाले यात्री वाहनों पर कार्रवाई कर जुर्माना ठोकने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

कोटद्वार के खूनीबड़ में सुखरौ नदी तट पर वर्ष 2011 में बनकर तैयार हुई पौड़ी जिले की कृषि उत्पादन मंडी समिति इन दिनों गुलजार होने लगी है। इसकी वजह कृषि उत्पादन मंडी समिति द्वारा राज्य के बाहर से कोटद्वार बाजार में बिकने के लिए आने वाली साग-सब्जी और फल पर शिकंजा कसना है। मंडी समिति के बिना मंडी शुल्क अदा किए बाजार में सब्जी बेचने वालों पर सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। इसके लिए मंडी अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम ने यूपी-उत्तराखंड बार्डर पर स्थित कौड़िया चेकपोस्ट पर डेरा जमा लिया है। अधिकारियों का कहना है कि स्थानीय फुटकर विक्रेता खूनीबड़ स्थित मंडी से ही माल खरीदेंगे। राज्य के बाहर से शहर में आने वाली साग-सब्जियों से जहां मंडी शुल्क चेक पोस्ट पर ही वसूला जा रहा है, वहीं उन पर भारी जुर्माना भी ठोका जा रहा है। मंडी समिति के सचिव परमवीर सिंह ने बताया कि वर्तमान में एसडीएम कोटद्वार के पास प्रशासक का दायित्व है। मंडी समिति में व्यवस्थाएं बनाने के लिए पुलिस और प्रशासन का सहयोग मिल रहा है।
विज्ञापन

फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें