फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: पूर्व सैनिक परिषद की बैठक में 14 नए सदस्य जुड़े

Wed, 05 Aug 2026 05:55 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद पौड़ी की मासिक बैठक रविवार को घमंडपुर में हुई। बैठक में 14 पूर्व सैनिकों ने संगठन की आजीवन सदस्यता ग्रहण की। छह सितंबर को कोटद्वार में होने वाली प्रांतीय वार्षिक बैठक की तैयारियों पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता संरक्षक कैप्टन जीएम धस्माना ने की। महासचिव सतीश जोशी ने कार्यकारिणी और उपस्थित पूर्व सैनिकों का स्वागत किया। जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह रावत ने छह सितंबर की प्रांतीय बैठक की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने सभी सदस्यों से सक्रिय सहयोग का आह्वान किया। प्रांतीय सचिव सीपी डोबरियाल ने कहा कि प्रांतीय बैठक में अधिक से अधिक पूर्व सैनिकों की उपस्थिति महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि अक्तूबर के पहले सप्ताह में महाराष्ट्र में राष्ट्रीय बैठक होगी। इच्छुक सदस्य इसमें शामिल होने के लिए अपना नाम दे सकते हैं।
वहीं, बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों और सदस्यता विस्तार पर चर्चा हुई। 14 नए सदस्यों के जुड़ने से संगठन को मजबूती मिली है। प्रांतीय बैठक से संगठन की पहचान राष्ट्रीय स्तर तक मजबूत होगी। कोषाध्यक्ष रविंद्र सिंह, गबर सिंह, हंसवंत सिंह बिष्ट, राकेश देवरानी, हरीश उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें