फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: शिविर में 14 शिकायतें दर्ज, 246 लोगों को मिला योजनाओं का लाभ

Wed, 18 Feb 2026 07:16 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। नैनीडांडा ब्लॉक की न्याय पंचायत चोरगढ़ में जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के तहत बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 14 शिकायतें दर्ज हुई, जिनमें से अधिकांश का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। 246 पात्र लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।
विज्ञापन

शिविर की अध्यक्षता करते हुए धुमाकोट के एसडीएम श्रेष्ठ गुनसोला ने कहा कि बहुउद्देशीय शिविरों के माध्यमों से लोगों की समस्याओं का समाधान एक ही स्थान पर किया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों को विभागों के चक्कर न लगाने पड़ें। इस अवसर पर नोडल अधिकारी शिविर एवं जल संस्थान के ईई अभिषेक वर्मा, तहसीलदार कुंदन सिंह नयाल, बीडीओ प्रमोद चंद पांडे, सहायक समाज कल्याण अधिकारी मनीष गुसाईं, ग्राम विकास अधिकारी अशोक भंडारी, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी ओम प्रवेश, एडीओ (पंचायत) हुसैन अली आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें