फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रांस के कान महोत्सव में दिखेगी कोटद्वार के मनीष की शार्ट फिल्म स्वैन

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। कोटद्वार के मनीष सिंह की शॉर्ट फिल्म ‘स्वान’ कान महोत्सव 2019 के लिए चयनित की गई है। ‘स्वान’ यंग लवर्स पर आधारित फिल्म है। मनीष की इस उपलब्धि से परिजनों व मित्रों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन

प्रोड्यूसर, डायरेक्टर, एक्टर और शाकुंतलम फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट कोटद्वार के अध्यक्ष शिव नारायण सिंह रावत ने मनीष की फिल्म कान महोत्सव में चयनित होने पर उन्हें बधाई दी। उन्होंने बताया कि भाबर क्षेत्र के अंतर्गत निंबूचौड़ निवासी मनीष कुमार ने प्रारंभिक शिक्षा क्रेडिल प्ले पब्लिक स्कूल से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने डीएवी स्कूल कोटद्वार से इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की। फिल्मों में रुचि होने की वजह से मनीष ने एमएम फिल्म मेकिंग नार्दर्न फिल्म स्कूल लीडर्स, वकेट यूनिवर्सिटी लीड्स (यूके) से करने के बाद मंडी हाउस दिल्ली थिएटर में भी काम किया। काम करने के दौरान उन्होंने अपने दोस्त के साथ मुस्लिम युवती को लेकर बनी शॉर्ट फिल्म ‘ए डे ऑफर’ में बतौर प्रोडक्शन मैनेजर काम किया। इस दौरान उन्हें शॉर्ट फिल्म बनाने का विचार मिला। उनके पिता शिक्षक सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि मनीष द्वारा निर्मित शॉर्ट फिल्म ‘स्वान’ को लोगों ने खूब पसंद किया है। अब यह फिल्म फ्रांस में आयोजित होने वाले कान महोत्सव 2019 के लिए चयनित की गई है। यह महोत्सव 14 से 25 मई तक आयोजित होगा। महोत्सव में शिरकत करने के लिए मनीष 14 मई को फ्रांस के लिए रवाना होंगे। उनकी फिल्म चयनित होने से परिजनों में हर्ष का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें