कोटद्वार। सनेह-पाखरो मार्ग पर एक बाइक के दुर्घटनाग्रस्त होने से बाइक में सवार दो युवक घायल हो गए। उनको यहां बेस चिकित्सालय लाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।
एसएसआई प्रदीप नेगी ने बताया कि लकड़ीपड़ाव निवासी शहनवाज (33) पुत्र फैजल और खलील (37) पुत्र शौकत बाइक से बढ़ापुर जा रहे थे। रास्ते में बाइक के आगे अचानक जंगली जानवर आ गया। जंगली जानवर को बचाने के प्रयास में उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना में दोनों को गंभीर चोटें आई हैं।