फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष को मिलने को लेकर अड़े पूर्व सैनिक और भाजपा कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को मिलने को लेकर पनियाली गेस्ट हाउस में पूर्व सैनिकों और भाजपा कार्यकर्ताओं में तीखी झड़प हो गई। कुछ कार्यकर्ताओं ने बात को संभाला। बाद में पूर्व सैनिकों ने प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात कर कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत की। प्रदेश अध्यक्ष ने पूर्व सैनिकों से अपील की कि वे आपसी मतभेद भुलाकर भाजपा के लिए कार्य करें। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि पूर्व जिलाध्यक्ष धीरेंद्र चौहान ने पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ा है। भाजपा अनुशासित पार्टी है, ऐसे में उनका निष्कासन वापस लेना संभव नहीं है। भाजपा कार्यकर्ताओं की लड़ाई के चलते प्रदेश अध्यक्ष को प्रेस वार्ता भी स्थगित करनी पड़ी।
विज्ञापन

रविवार को कोटद्वार पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने जिला कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उसके बाद उन्हें पनियाली गेस्ट हाउस में प्रेस वार्ता करनी थी, लेकिन प्रदेश अध्यक्ष के पनियाली गेस्ट हाउस पहुंचते ही प्रदेश अध्यक्ष को मिलने को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और पूर्व सैनिकों में तू-तू, मैं-मैं शुरू हो गई। मामला यहीं शांत नहीं हुआ। भाजपा के कुछ कार्यकर्ताओं ने पूर्व सैनिकों पर प्रदेश अध्यक्ष को गाली देने और नगर निगम के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को हराने का आरोप लगाते हुए धक्का-मुक्की भी की। हालांकि पूर्व सैनिक भी प्रदेश अध्यक्ष से मिलने की जिद पर अड़े रहे। पूर्व सैनिक सेवा परिषद के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण बड़थ्वाल और कै. सीपी डोबरियाल (सेनि) बाद में प्रदेश अध्यक्ष से मिले और उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष अपनी बात रखी। उन्होंने पूर्व जिलाध्यक्ष धीरेंद्र चौहान को पार्टी में वापस लेने की मांग उठाई। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि धीरेंद्र चौहान से उनके घनिष्ठ संबंध हैं, लेकिन भाजपा एक अनुशासित पार्टी है और भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ उन्होंने अपनी पत्नी को चुनाव लड़ाकर पार्टी के खिलाफ कार्य किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी के खिलाफ काम करने वाले लोगों का स्वत: ही छह साल के निष्कासन हो जाता है। यदि वह वास्तव में भाजपा के लिए समर्पित हैं तो वह भाजपा के लिए काम कर सकते हैं। उन्होंने सभी से आपसी मतभेद भुलाकर लोकसभा चुनाव में पार्टी के लिए कार्य करने का आह्वान किया।
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें