कोटद्वार। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सूबे के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत का 58वां जन्म दिन धूमधाम से मनाया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में राजकीय बेस अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए।
जिलाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में उत्तराखंड प्रदेश आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार आम जनता के हितों को मद्देनजर रखते हुए जन कल्याकारी योजनाएं संचालित कर रही है। जीरो टोलेरेंस की नीति से उत्तराखंड अब भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश बन चुका है। कहा कि 2019 के लोकसभा के चुनाव में पार्टी पांचों सीटें जीतकर दोबारा केंद्र में सरकार बनाएगी। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के दीर्घायु होने की कामना भी की।
इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री बीरेंद्र सिंह रावत, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमित भारद्वाज, चंद्रमोहन जसोला, मनीष शर्मा, सुरेश शर्मा, शांतनु रावत, मो. कासिफ, देवाशीष रावत, करमचंद प्रजापति, शांता बमराडा, चंद्र प्रकाश बलोधी, मोहित मौर्य, संतोष डुकलान आदि मौजूद रहे।