फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तोल्यूं और कलोड़ी गांव को भैरवगढ़ी पेयजल योजना से जोड़ने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। क्षेत्र पंचायत द्वारीखाल की बैठक में बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य आदि की समस्याएं छाई रही। इस मौके पर सदस्यों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। बैठक में ग्राम तोल्यू और कलोड़ी को भैरवगढ़ी पेयजल पंपिंग योजना से जोड़ने और महादेव चट्टी में झूला पुल बनाने की मांग जोर शोर से उठाई गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को ब्लाक प्रमुख छोटी देवी की अध्यक्षता में बीडीसी बैठक आयोजित हुई। जिसमें ग्राम प्रधान दशमरी अर्जुन सिंह और क्षेत्र पंचायत कुल्हाड़ ने विभागीय योजनाओं की जानकारी ग्राम पंचायत को उपलब्ध कराने की मांग की। ग्राम प्रधान चांदपुर ने स्वास्थ्य विभाग की चर्चा के दौरान फार्मेसिस्ट के नियमित ड्यूटी पर न आने की शिकायत की। ग्राम प्रधान दशमरी ने स्वास्थ्य बीमा योजना के कार्ड प्रभावी नहीं होने संबंधी शिकायत की। ग्राम प्रधान दशमरी ने ग्राम पंचायत में रोपित उद्यानों में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की। सदस्यों को शौचालयों के भुगतान के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही बेस्ट एवं तरल अपशिष्ट के कंर्वजेंस के संबंध में भी जानकारी दी गई। ग्राम प्रधान चांदपुर ने महादेव चट्टी में झूलापुल निर्माण और ग्राम प्रधान सुंडल ने मुख्य मार्ग से गांव तक सड़क निर्माण की मांग की। ज्येष्ठ उप प्रमुख अर्जुन सिंह ने योजना में तोल्यू और कलोड़ी गांव को शामिल करने की मांग उठाई। बैठक में ग्राम प्रधान पुल्यांसू विमला देवी, धर्मेंद्र जखमोला (गडकोट), हर्षमोहन (कूंतणी), क्षेत्र पंचायत सदस्य हुकुम सिंह, दिनेश सिंह, सुनीता देवी, यूपीसीएल के अवर अभियंता जगवीर सिंह चौहान, सहायक खाद्यान्न निरीक्षक मालती बिष्ट, उद्यान विशेषज्ञ डा.एसएम मिश्रा, परिवहन कर अधिकारी प्रथम शशि दूबे, रेंजर पूनम कैंथोला, बीएसओ राजेंद्र सिंह मौजूद रहे। संचालन बीडीओ अतिया परवेज ने किया।
विज्ञापन

.
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें