फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये लोग नहीं कर पाए निकाय चुनाव में मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। नवसृजित नगर निगम कोटद्वार में शामिल भाबर क्षेत्र में अनेक वार्डों के लोगों का नाम मतदाता सूची में अंकित नहीं होने से वे निकाय चुनाव में अपने मत प्रयोग नहीं कर सके। चुनाव देने से वंचित रहे इन लोगों का कहना है कि वे पूर्व में लोकसभा, विधानसभा चुनाव और ग्राम पंचायतों के चुनाव में मतदान कर चुके हैं, लेकिन इस बार उनका नाम वोटर लिस्ट में नहीं था, जिसके कारण वे अपने मत का प्रयोग नहीं कर सके।
विज्ञापन

नगर निगम कोटद्वार में भाबर क्षेत्र के झंडीचौड़ पूर्वी निवासी सत्या देवी (68), त्रिलोकपुर निवासी राजीव (29), रमन तोमर (27) व झंडीचौड़ उत्तरी प्रताप सिंह (52) ने बताया कि वे वर्षों से ग्राम प्रधान, विधानसभा, लोकसभा के चुनावों में मतदान करते आ रहे हैं, लेकिन नवसृजित नगर निगम कोटद्वार चुनाव में वोटर लिस्ट में उनका नाम नहीं था। लोकमणिपुर निवासी रानी (30) और रेखा रानी (39) ने बताया कि उनके परिवार में पति और उनके ससुर का भी नाम लिस्ट में नहीं था। इस कारण उन्हें मत का प्रयोग करने से वंचित रहना पड़ा। झंडीचौड़ उत्तरी निवासी जगमोहन सिंह, सोहन सिंह रावत, सहदेव और उनके परिजनों का नाम भी लिस्ट से गायब था।
विज्ञापन

फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें