फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज खुलेगा मेयर, पार्षद, अध्यक्ष और सभासदों के भाग्य का पिटारा-compat

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। नगर निगम कोटद्वार और नगर पालिका परिषद दुगड्डा की मतगणना राजकीय महाविद्यालय में होगी। मतगणना स्थल में चारों ओर बैरिकेडिंग की गई है। नगर निगम कोटद्वार की मतगणना के लिए 20 टेबल और नगर पालिका दुगड्डा की मतगणना के लिए दो टेबल की व्यवस्था की गई है। एएसपी डा. हरीश वर्मा ने बताया कि मतगणना स्थल पर एक प्लाटून पीएससी, तीन इंस्पेक्टर, आठ एसआई, 40 कांस्टेबल और होमगार्ड के जवानों की तैनाती की गई है। सहायक रिटर्निंग अधिकारी एलआर खुगशाल ने बताया कि बिना पास के किसी को मतदान स्थल में आने की इजाजत नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन

सतपुली। यहां तहसील में होने वाली मतगणना की प्रशासन ने पूरी तैयारियां कर ली हैं। रिटर्निंग अधिकारी इंद्रेश उपाध्याय ने बताया कि दो राउंड में होने वाली मतगणना के लिए दो टेबल लगाई गई हैं। मतगणना दो राउंड में पूरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें