कोटद्वार। बाल दिवस पर एमकेवीएन इंटरनेशनल एवं एमकेवीएन कण्वघाटी में कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंध निदेशक मंयक प्रकाश कोठारी, डायरेक्टर सिंधु कोठारी, प्रधानाचार्या आरती कंडवाल ने किया। बलूनी पब्लिक स्कूल तल्ला मोटाढाक में रंगारंग कार्यक्रम हुए। प्राथमिक विद्यालय पदमपुर, जीआईसी कुंभीचौड़ और आरसीडी पब्लिक स्कूल शिवराजपुर में बच्चों ने खानपान के स्टॉल भी लगाए। जीआईसी सुखरौ में क्विज प्रतियोगिता में गढ़वाली सदन प्रथम, गांधी सदन द्वितीय, गौरा देवी सदन तृतीय रहा। प्रधानाचार्य रबींद्र सिंह ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। गुरुकुल पब्लिक स्कूल भृगुखाल में आयोजित निबंध प्रतियोगिता में प्रीति भट्ट प्रथम, सोनिया रावत द्वितीय, सोनाली रावत तृतीय और कला प्रतियोगिता में अनिशा भंडारी प्रथम, सृष्टि कोठारी द्वितीय, आदित्य नेगी तृतीय रही। शांति वल्लभ मेमोरियल इंटर कालेज मानपुर में आयोजित फ्रोग रेस में मिष्टी प्रथम, रक्षिता द्वितीय व प्रियांशी तृतीय रही।
लैंसडौन/यमकेश्वर/दुगड्डा। आर्मी पब्लिक स्कूल लैंसडौन में बाल दिवस पर चार सदनों के बीच हुई छात्र वर्ग की रस्साकसी प्रतियोगिता में टैगोर सदन विजयी रहा। छात्रा वर्ग में शिवाजी सदन जीता। शिवाजी सदन और शिक्षिकाओं के बीच हुई रस्साकसी प्रतियोगिता में शिवाजी सदन ने शिक्षिकाओं की टीम को 3-0 से हराया। वॉलीबाल प्रतियोगिता का मुकाबला छात्र वर्ग व शिक्षक वर्ग के बीच हुआ, जिसमें छात्रों ने शिक्षक वर्ग को हराया।
उधर, यमकेश्वर में जीआईसी बंचूरी में पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य बुद्धि प्रकाश पेटवाल ने किया। कार्यक्रम में ऋषिकेश के प्रमोद शर्मा, मनोज जुगरान व सीपी भट्ट ने आर्थिक रूप से कमजोर दस छात्रों की सालभर की फीस आठ हजार सात सौ छह रुपये का चेक दिया। जयहरीखाल ब्लाक के ग्रीन हिल्स मॉडर्न स्कूल ढौंटियाल में हंस फाउंडेशन के उत्तराखंड प्रभारी पदमेंद्र बिष्ट ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि हंस फाउंडेशन ने 18 विद्यालयों को गोद लिया है। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य महेंद्र सिंह, मनमोहन बुड़ाकोटी मौजूद रहे।
किशनपुर। भाबर के एवीएन हल्दूखाता में बाल दिवस पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ उप खंड शिक्षा अधिकारी अभिषेक शुक्ला ने किया। इस अवसर पर प्रबंधक अनुराधा नैथानी ने स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की अपील की। कार्यक्रम में रजनीश शर्मा, वीरेंद्र देवरानी, दीपा ध्यानी, सौरभ राजपूत, अनिल बिंजोला, प्रमोद सिंह मौजूद रहे।