फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टील प्लांटों के धुएं और जलभराव से हैं बलभद्रपुर के लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। नव सृजित नगर निगम वार्ड नंबर 26 बलभद्रपुर केे लोगों के लिए इंडस्ट्रियल एरिया में लगे स्टील प्लांट और बरसात में जलभराव परेशानी के सबब बने हुए हैं। प्लांटों से निकलते धुएं से लोगों के खेतों की फसल खराब हो रही हैं और इसका असर उनके स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है। लोग वर्षों से मानकों के अनुरूप फैक्ट्री को संचालित कराने और जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। इस कारण लोग पूर्व के जनप्रतिनिधियों से खफा हैं।
विज्ञापन

वार्ड नंबर की कुल आबादी 3500 के करीब है। यहां कुल 1901 मतदाता हैं। बलभद्रपुर में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड फैक्ट्री है, जो प्रदूषण के सभी मानकों को पूरा करती है लेकिन इसी से सटे इंडस्ट्रियल एरिया में कई स्टील प्लांट हैं, जो कि लोहे को पिघलाकर लोहे के गाटर बनाने का काम करती हैं। इन प्लांटों का धुआं निकलकर सीधे लोगों के घरों में घुसता है। यही नहीं वार्ड में बरसाती पानी की निकासी न होने पर वार्ड में जलभराव भी मुख्य समस्या बनी हुई है। लोग वर्षों से वार्ड में निकासी के लिए नाला बनाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। इस वार्ड से नौ पार्षद प्रत्याशी मैैदान में हैं। स्थानीय ओम प्रकाश शर्मा, अशोक कुमार थपलियाल, हरीश जदली, राजेंद्र सिंह रावत, यशोदा देवी ने पूर्व जनप्रतिनिधियों और प्रशासन पर क्षेत्र की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बलभद्रपुर में इन स्टील प्लांटों का धुआं उनकी क्यारियों और खेतों के लिए खतरनाक बना है। घर के अंदर धुआं घुसने से एक दिन भी सफाई नहीं करने पर काला पदार्थ जमा हो जाता है। कई बार प्रतिनिधियों और प्रशासन से शिकायत करने पर भी उनकी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। इस बार उनकी समस्या का समाधान करने में सक्षम प्रत्याशी को ही वो वोट देंगे।
विज्ञापन


यह हैं वार्ड के पार्षद पद के प्रत्याशी
अनिल रावत - भाजपा
धर्मेंद्र सिंह रावत - कांग्रेस
राजाराम अंथवाल - यूकेडी
अनिल नेगी - निर्दलीय
गौरव - निर्दलीय
दिनेश कुमार गुसाईं - निर्दलीय
नटवरलाल - निर्दलीय
मनोहर सिंह रावत - निर्दलीय
विनय भट्ट - निर्दलीय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें