फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मयलगांव के प्रवासियों ने ग्राम देवता को चढ़ाई खेत में उगी फसल

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। पोखड़ा ब्लाक के मयलगांव तल्ला में प्रवासियों ने लोक परंपराओं को जीवित रखने के उद्देश्य से गांव में पहुंचकर भजन कीर्तन के साथ गांव के भूम्यादेव को नई फसल चढ़ाई। उन्होंने मंदिर परिसर में पौधों का रोपण कर इस वर्ष ग्रामोत्सव को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम संयोजक महावीर सिंह रावत ने बताया कि गांव की परंपरा के अनुरूप गांव के सभी प्रवासी मयलगांव पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों की मदद से उनके खेतों में पैदा हुई झंगोरा, धान, मंडवा, चौलाई और कौंणी की बालियां ग्राम देवता को चढ़ाई। इस अवसर पर मंदिर में छायादार और फलदार पौधे रोपे गए। गांव में आयोजित विचार गोष्ठी में अगले वर्ष जून में भव्य ग्रामोत्सव का आयोजन करने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर उम्मेद सिंह, आनंद सिंह रावत, राजपाल सिंह, महावीर सिंह, दिलवर सिंह, अनूप सिंह, कमल सिंह रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें