फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएमओयू के हीरक जयंती समारोह में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। गढ़वाल मोटर ऑनर्स यूनियन (जीएमओयू) की 75वीं वर्षगांठ पर आयोजित दो दिवसीय हीरक जयंती समारोह के अंतिम दिन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। इस मौके पर अतिथियों ने जीएमओयू की स्मारिका हिमगिरी का विमोचन किया। समारोह में राज्यभर से आई परिवहन कंपनियों के पदाधिकारियों, मोटर मालिकों, कीर्तन मंडलियों और छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कंपनी के अध्यक्ष जीत सिंह पटवाल ने सरकार से जीएमओयू समेत सभी निजी परिवहन कंपनियों का किराया उत्तराखंड रोडवेज के समान करने और मैदानी रूटों पर भी परमिट जारी करने की मांग की।
विज्ञापन

मंगलवार को समारोह के दूसरे दिन लैंसडौन के विधायक दिलीप रावत, बदरीनाथ के विधायक महेंद्र भट्ट और कर्णप्रयाग के विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी ने बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। समारोह में पहुंचे टीजीएमओयू ऋषिकेश के अध्यक्ष विजयपाल धनै, संयुक्त रोटेशन ऋषिकेश के पूर्व अध्यक्ष संजय शास्त्री, एआरटीओ आरएस कटारिया, आरआई प्रदीप रौथाण समेत कई जनप्रतिनिधियों और संगठनों के सदस्यों को जीएमओयू की ओर से सम्मानित किया गया। लोक कलाकार दयाशंकर फुलारा एंड पार्टी ने कई लोकगीत गाकर समा बांध दिया।
समारोह में विधि अध्ययन आयोग के पूर्व अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी, कर्नल बीबी ध्यानी (रिटा.) पूर्व पालिकाध्यक्ष शशि नैनवाल, पूर्व प्रमुख गीता नेगी, रेणुका गुसाईं, सत्यप्रकाश थपलियाल, सेवानिवृत्त डीआईजी बलराम सिंह, जीएमओयू अध्यक्ष जीत सिंह पटवाल, पूर्व अध्यक्ष महावीर सिंह रावत, विजय माहेश्वरी, पूर्व अध्यक्ष डा. चंद्रमोहन खर्कवाल समेत संचालक मंडल के सभी सदस्य मौजूद थे। समारोह का संचालन जनार्दन बुड़ाकोटी और पदमेश बुड़ाकोटी ने किया। कार्यक्रम के अंत में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर दो मिनट का मौन रखते हुए श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें