फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगठनों ने दी भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। क्षेत्र के विभिन्न संगठनों ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर शोक सभाओं का आयोजन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। लोगों ने वाजपेयी के बताए मार्ग पर चलकर समाजसेवा करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

शनिवार को कुंभीचौड़ में आयोजित कार्यक्रम में ग्राम पंचायत कुंभीचौड़, लालपानी और सनेह के ग्रामीणों ने पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने अपने राजनीतिक जीवन में जात पात से ऊपर उठकर राष्ट्रहित की बात कही है। इस मौके पर समाजसेवी महानंद ध्यानी, मोहन सिंह रावत, रतन सिंह नेगी, ओम प्रकाश बहुखंडी, योगेश पांथरी, सुल्तान सिंह रावत, जगमोहन सिंह, दीपक पांडे, संजय पंथवाल व अंजू पुंडीर आदि मौजूद थे। हल्दूखाता में आयोजित शोक सभा में योगेश्वर प्रसाद धूलिया ने कहा कि वर्ष 1996 में चुनाव प्रचार के लिए कोटद्वार पहुंचे वाजपेयी ने कार्यकर्ताओं को एक सूत्र में बंधने का मूल मंत्र दिया था।
सामाजिक कार्यकर्ता संगठन सेवक की ओर से आयोजित शोक सभा में लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर पूर्व प्रधानमंत्री अटलजी को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने वाजपेयी के निधन को देश की क्षति बताते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर संगठन अध्यक्ष मंगल सिंह रावत, सुरेंद्र गुसाईं, राजीव सिंह, अश्वनी नेेगी व मुकेश नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें