फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटद्वार को जिला बनाकर वायदा पूरा करे भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। कोटद्वार को जिला बनाने की मांग को लेकर बार एसोसिएशन से जुड़े अधिवक्ताओं ने तहसील में धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार से जनभावनाओं का सम्मान करते हुए शीघ्र कोटद्वार को जिला बनाने की मांग की।
विज्ञापन

शनिवार को बार एसोसिएशन के अध्यक्ष किशन सिंह पंवार के नेतृत्व में अधिवक्ता तहसील में एकत्र हुए। उन्होंने एसडीएम कार्यालय के समक्ष प्रदेश सरकार के विरोध में नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। इस अवसर वक्ताओं ने प्रदेश सरकार पर जनभावनाओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया। कहा कि भाजपा ने विधानसभा चुनाव के समय क्षेत्रीय जनता से कोटद्वार को जिला बनाने के नाम पर वोट मांगे थे, लेकिन चुनाव जीतते ही भाजपा अपने वायदे से मुकर गई है। कहना है कि सरकार की वायदा खिलाफ की चलते लोगों में भाजपा के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने कोटद्वार विधायक से अपने वायदे को पूरा करने की मांग की। इस अवसर पर अधिवक्ता गिरीश चंद्र के पिता के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रख उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। धरने में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष किशन सिंह पंवार, मुकेश कबटियाल, इंद्रेश भाटिया, प्रमोद राणा, विनोद कुमार, राज विमल सिंह रावत, बीपी नौटियाल, दीपक रावत, आनंद कुुमार, रतन सिंह नेगी, शंकर रावत, धीरेंद्र रावत, श्रद्धानंद, विक्रम सिंह, किशोरी लाल, प्रकाश सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें