फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन बहाल करने को तहसील में गरजे कर्मचारी, शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग के लिए मंगलवार को विभिन्न शिक्षक, अधिकारियों और कर्मचारियों का गुस्सा फूट पड़ा। राजकीय शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ, अशासकीय शिक्षक संघ, कर्मचारी संयुक्त परिषद, डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ सहित विभिन्न संघों ने नगर में जुलूस निकाला और कोटद्वार तहसील में प्रदर्शन किया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

पुरानी पेंशन बहाली मंच के बैनर तले मंगलवार को सभी विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और शिक्षक जीआईसी कोटद्वार में एकत्र हुए और यहां से नगर में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। जुलूस तहसील परिसर में पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया। सभा में वक्ताओं ने कहा कि नई पेंशन योजना शेयर बाजार पर आधारित है। इस कारण सभी अधिकारी और कर्मचारी इसका विरोध कर रहे हैं। एक ही कार्य के लिए अलग-अलग पेंशन देना अन्यायपूर्ण है। सभी विभागों के कर्मचारी एनपीएस (न्यू पेंशन स्कीम) के विरोध में लामबंद हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि नई पेंशन योजना में फंड मैनेजर का प्रावधान है और इसमें वेतन और भत्तों का भुगतान कर्मचारियों के एनपीएस खातों से किया जाना है। इतना ही नहीं सेवानिवृत्ति पर टीयर-1 खाते की धनराशि वापस मिलेगी और इस धनराशि पर पुन: आयकर काटने का प्रावधान भी है। प्रदर्शनकारियों ने जल्द पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग की। जिलाध्यक्ष सुजीत रावत की अगुवाई में निकली रैली में प्रांत संगठन मंत्री अनूप जदली, मंच के संरक्षक डा. महावीर बिष्ट, मनमोहन चौहान, बलवीर सिंह रावत, केके राज, कुलदीप रावत, भास्कर राज भारद्वाज, पंकज ध्यानी, अनिल कोटनाला, वरदान बुडाकोटी, सीताराम पोखरियाल, भास्कर काला, कुलदीप सिंह, दिनेश बिष्ट, संदीप सिंह, प्रवेश डोबरियाल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें