फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजयुमो ने 150 नए युवा वोटरों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की ओर से आयोजित लीड अप इंडिया मिलेनियम वोटर्स महाभियान के तहत युवा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें 150 युवा वोटरों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

शनिवार को बालासौड़ स्थित एक बारातघर में आयोजित समारोह का बतौर मुख्य अतिथि भाजपा जिला पौड़ी प्रभारी कैलाश पंत, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष उज्जवल पंडित, भाजपा जिलाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बिष्ट, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमित भारद्वाज ने दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथियों ने वर्ष 2000 में जन्म लेने वाले पहली बार वोटर बनने वाले करीब 150 युवक-युवतियों को फूल मालाओं और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर अपने संबोधन में भाजपा पौड़ी प्रभारी पूर्व संगठन मंत्री कैलाश पंत ने कहा कि भाजपा आज लीड अप इंडिया मिलेनियम वोटर्स महाभियान के तहत नए वोटरों के पास जाने का काम कर रही है। कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने भ्रष्टाचार और घोटालों के कारण देश का नाम बदनाम किया, वहीं देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार पूरे विश्व में देश का नाम रोशन कर रही है। यही कारण है कि युवाओं का भाजपा के प्रति रुझान बढ़ा है। युवाओं के चलते देश के कई प्रदेशों में भाजपा की सरकार बन रही है। उन्होंने युवाओं से भाजपा के साथ जुड़कर देश का नाम विश्व की अग्रिम पंक्ति में लाने की अपील की।
विज्ञापन

इस अवसर पर विजय लखेड़ा, ममता देवरानी, अनीता आर्य, शांतनु रावत, विक्रम बिष्ट, चंद्रमोहन जसोला, मनीष शर्मा, सुरेश शर्मा, शांता बमराड़ा, दुर्गेश जोशी, कमल सिंह, मंदीप पटवाल, हेमंत रिठवाल, अमन बुडाकोटी, हिमांशु बेबनी, कुंज अग्रवाल, सुमित राणा, प्रज्जवल बेदवाल, नवीन नेगी, पीयूष सुंद्रियाल, देवाशीश रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें