कोटद्वार। अजीम प्रेमजी फाउंडेशन की ओर से आयोजित वर्ल्ड स्टोरी टेलिंग डे का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने कहानी की पुस्तकों को पढ़कर उनसे ज्ञानवर्द्धक सीख ली।
शनिवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय आमसौड़ में आयोजित कार्यक्रम में प्राथमिक विद्यालय जमरगड्डी और प्राथमिक विद्यालय आमसौड़ के 60 बच्चों और शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के समन्वयक संजय नौटियाल ने बताया की कहानियां बचपन का एक बहुत खूबसूरत और प्यारा हिस्सा होता है। इस अवसर लीलावती नेगी, सतेंद्र सिंह रावत, किरण लखेड़ा, सुमा नेगी, हरपाल सिंह, मधु ध्यानी, यशपाल बिष्ट, खेमकरन सिंह रावत आदि मौजूद थे। संचालन भोपाल सिंह रावत ने किया।