फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरकालेज के प्रांतीयकरण के लिए कांडाखाल में धरना-प्रदर्शन जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
दुगड्डा/कोटद्वार। कांडाखाल इंटर कालेज के प्रांतीयकरण की मांग को लेकर संघर्ष समिति का धरना-प्रदर्शन बुधवार को 64वें दिन में पहुंच गया। ग्रामीणों ने बुधवार को कांडाखाल बाजार में धरना-प्रदर्शन करते हुए शिक्षा विभाग और विद्यालय की प्रबंध समिति के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

बुधवार को संघर्ष समिति के अध्यक्ष रतन कंडवाल की अगुवाई में क्षेत्रवासियों ने कांडाखाल बाजार में धरना-प्रदर्शन किया। इस मौके पर समिति के संयोजक सत्यप्रसाद कण्डवाल ने बताया कि उनकी अगुवाई में 15 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने दो दिन पहले भाजपा के प्रदेश कार्यालय में शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने इंटर कालेज कांडाखाल के प्रांतीयकरण के लिए चल रही प्रक्रिया को तेज करने की मांग की। बताया कि यह मांग छात्र हित से जुड़ी है। प्रबंध तंत्र की मनमानी के चलते नौनिहालों के भविष्य से खिलवाड़ हो रहा है। बताया कि यमकेश्वर की विधायक ऋतु खंडूड़ी ने भी प्रांतीयकरण की मांग को जायज बताया है। प्रतिनिधिमंडल में जयंत भट्ट, अनिल डबराल, अंकित भट्ट, विपिन भट्ट, संकित घूलिया, अंकित धूलिया, सोनी धूलिया, सुमन कंडवाल, एसपी बिंजोला, पितांबर दत्त लखेड़ा, मयंक लखेड़ा, राजेंद्र कंडवाल व राकेश कंडवाल आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें