फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगें पूरी न होने पर आशाओं ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। सीटू से संबद्ध उत्तराखंड स्वास्थ्य आशा कार्यकत्री यूनियन का कोटद्वार तहसील में पांच सूत्री मांगों के लिए चल रहा धरना-प्रदर्शन 28वें दिन भी जारी रहा। सोमवार को तहसील में प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
विज्ञापन

आशा कार्यकत्री यूनियन की अध्यक्ष प्रभा चौधरी की अगुवाई में एकत्रित हुई आशा कार्यकत्रियों ने धरना-प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि आशाएं लंबे समय से प्रदेश सरकार से अपनी मांगें करती आ रही हैं, लेकिन सरकार द्वारा उनकी मांगों को नजरअंदाज किया जा रहा है। सरकार लगातार उनकी उपेक्षा कर रही है, जिससे आशा कार्यकत्रियों में आक्रोश है। उन्होंने वर्ष 2012 से 2017 तक की प्रोत्साहन राशि का भुगतान करने और अन्य चार मांगों का निस्तारण करने की मांग की है। कहा कि प्रदेश सरकार ने जल्द ही मांगों का निस्तारण नहीं किया गया आशा कार्यकत्री उग्र आंदोलन करेंगी।
इस मौके पर उपाध्यक्ष मीरा नेगी, सचिव रंजना कोटनाला, ऊषा देवी, सुमित्रा पंत, भागीरथी भंडारी, नीलम कुकरेती, राखी रावत, हेमलता रावत, विमला जोशी, मंजू नेगी, गोदांबरी देवी, सुमन देवी, सुमित्रा भट्ट, संजू नेगी, कल्पना काला, धनेश्वरी देेवी, संगीता रावत, कल्पना बिष्ट, ज्योति रावत, बसंती रावत, सीमा शाही, सरोज जदली, पितांबरी रावत व विजय लक्ष्मी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें