फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीडांडा ब्लाक के कोचियार गांव से विवाहिता लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
धुमाकोट। धुमाकोट थाना क्षेत्र के अंतर्गत नैनीडांडा ब्लॉक के कोचियार गांव से एक 46 वर्षीय विवाहिता लापता हो गई है। परिजनों ने थाने में महिला की गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस को दी गई तहरीर में महिला के पति मनवर सिंह ने बताया कि उसकी पत्नी शांती देवी एक अक्तूबर सुबह लगभग 9 बजे घर से बिना कुछ बताए चली गई। दिन में घर नहीं पहुंचने पर पूरे गांव और आसपास ढूंढ-खोज के बावजूद उसका पता नहीं चला है। उसके बाद उसके मायके ग्राम डोबा के साथ ही सभी रिश्तेदारों के यहां फोन से संपर्क कर पूछताछ की गई, लेकिन कहीं भी पता नहीं चला है।
विज्ञापन

बीएसएफ में कार्यरत मनवर सिंह ने बताया कि उसकी पत्नी कुछ समय से मानसिक रूप से कुछ परेशान और अस्वस्थ चल रही थी। उसका उपचार कराने के लिए वह छुट्टी लेकर गांव आया था, लेकिन अचानक लापता होने से सब परेशान हैं। प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मणसिंह कठैत ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर महिला की खोज की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें