कोटद्वार नगर निगम क्षेत्र में बृहस्पतिवार को चार महिलाओं सहित 13 लोग कोरोना संक्रमित मिले। स्वास्थ्य विभाग ने सभी संक्रमितों को आइसोलेट कर उपचार शुरू कर दिया है। इनके सीधे संपर्क में आए लोगों की सूची तैयार की जा रही है। नयारघाटी में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए व्यापारियों ने सतपुली बाजार को तीन दिन के लिए बंद रखने का निर्णय लिया है।
सीएमओ पौड़ी डा. मनोज बहुखंडी ने बताया कि संक्रमित लोग कोटद्वार के पदमपुर सुखरो क्षेत्र , शांति नगर, सिताबपुर , गोविंदनगर ग्रास्टनगंज, देवी मंदिर क्षेत्र, जौनपुर क्षेत्र व शिवपुर से है। संक्रमितों को बेस अस्पताल कोटद्वार और कोविड केयर सेंटर कौड़िया के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया गया है। उधर, नयार घाटी क्षेत्र में व्यापार मंडल अध्यक्ष रामेश्वर कुकरेती ने बताया कि व्यापारियों की मांग पर शुक्रवार से रविवार तक 3 दिन सतपुली बाजार पूर्ण रुप बंद रहेगा। संवाद