कोटद्वार के मालवीय उद्यान में लावारिश पशुओं के आतंक से निजात दिलाने की मांग को लेकर धरना देते पूर
- फोटो : KOTDWAR
लावारिस पशुओं से निजात दिलाने की मांग को लेकर पूर्व सैनिक सेवा परिषद के बैनर तले पूर्व सैनिकों ने बुधवार को मालवीय उद्यान में धरना दिया।
बुधवार को पूर्व सैनिक मालवीय उद्यान में एकत्र हुए, यहां उन्होंने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरना दिया। खूनीबड़ में भी एक महिला को सांड़ ने मारकर घायल कर दिया है। लावारिस पशु काश्तकारों की फसलों को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। प्रदर्शन करने वालों में संगठन के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण बड़थ्वाल, सुभाष कुकरेती, अनूप बिष्ट, सीपी डोबरियाल, बलवान सिंह रावत, उमेद सिंह चौधरी, सुरेश रावत, शूरवीर सिंह खेतवाल, सीपी धूलिया, केएसके नौगाईं आदि शामिल रहे।