लैंसडौन। हिंदू पंचायती धर्मशाला में आयोजित एक बैठक में श्री कालेश्वर महादेव की वार्षिक पूजा 14 जून से 16 जून को करने का निर्णय लिया गया। पूजा आयोजन के लिए कालेश्वर महादेव मंदिर समिति का गठन किया गया। 14 व 15 जून को पाठ होगा। 16 जून को मंदिर परिसर में प्रा:त यज्ञ के बाद भंडारा होगा।
मंदिर समिति के सचिव संजय कन्नौजिया ने बताया कि बैठक में मंदिर समिति का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष कपिल अरोड़ा, उपाध्यक्ष संजय नेगी, मुकेश मिश्रा, बीना जखवाल, सचिव संजय कन्नौजिया, उपसचिव प्रेम थापा, संदीप अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, प्रबंधक राजेश ध्यानी, प्रचार सचिव मनोज बाधवा को चुना गया। संरक्षक मंडल में सतेश्वर बौंठियाल, हरिप्रसाद खंडेलवाल, हरिसूदन अग्रवाल, गुलशन बाधवा, राजेश अग्रवाल, प्रताप सिंह नेगी और छावनी परिषद के निर्वाचित सदस्यों को लिया गया है।