फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा परिणाम घोषित करने की मांग को लेकर किया छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार के छात्र-छात्राओं ने स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं के प्रथम, तृतीय और पंचम सेमेस्टर की मुख्य परीक्षा और अंक सुधार परीक्षाओं के परिणाम अभी तक घोषित नहीं होने पर गहरा रोष जताया। महाविद्यालय में गढ़वाल विश्वविद्यालय के कुलसचिव के खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके पर अविलंब परीक्षा परिणाम घोषित करने की मांग की गई।
विज्ञापन

सोमवार को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं महाविद्यालय में एकत्र हुए, यहां उन्होंने पूर्व विश्वविद्यालय प्रतिनिधि सौरव पांडेय के नेतृत्व में प्रदर्शन कर गढ़वाल विश्वविद्यालय के कुलसचिव के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। सौरव पांडेय ने बताया कि 2018-19 के स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं के प्रथम, तृतीय और पंचम सेमेस्टर की मुख्य परीक्षा और अंक सुधार परीक्षाओं के परिणाम अभी तक घोषित नहीं किए गए हैं। 15 मई से स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं के अगले सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू होनी है, जिससे छात्र-छात्राएं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं। इस मौके पर पौड़ी, श्रीनगर और टिहरी कैंपस में कार्यरत आउटसोर्स कर्मियों को हटाने पर भी रोष जताया गया। इस मौके पर हटाए गए कर्मियों को उनके पदों पर तैनात करने के साथ ही 15 मई तक परीक्षा परिणाम घोषित करने की मांग की गई। मांग पर कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी गई। प्रदर्शन करने वालों में छात्रसंघ उपाध्यक्ष सोहन सिंह, विकास, तरूण इष्टवाल, सौरभ, वरूण इष्टवाल, महादेव ध्यानी, मोहित नेगी, लियाकत अली, हिमांशु वेदवाल, चिराग भाटिया, अविनाश नैथानी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें