फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाखरो रोड के बगनाला तिराहा में संदिग्ध हालात में मिला व्यक्ति का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। सनेह चौकी पुलिस ने पाखरो रोड पर बगनाला तिराहे के समीप एक व्यक्ति का शव बरामद किया । शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मौत का कारण प्रथम दृष्ट्या वाहन की टक्कर से हुए हादसे को मान रही है।
विज्ञापन

एसआई ओमवीर सिंह ने बताया कि एक महिला ने फोन पर सूचना दी कि उसके देवर पदम सिंह (40) पुत्र भजन सिंह निवासी बगनाला थाना बढ़ापुर जिला बिजनौर का शव पाखरो रोड पर बगनाला तिराहे के पास पड़ा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने बताया कि मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। उन्होंने आशंका जताई कि युवक की मौत किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई हो सकती है। उन्होंने बताया कि मृतक की भाभी सावित्री देवी सनेह में रहती है। उसका देवर पदम सिंह अक्सर उनका हालचाल पूछने उनके घर आता था। रविवार को भी पदम सिंह उनके घर आने के लिए अपने घर बगनाला से सनेह के लिए पैदल ही निकला था। उन्होंने बताया कि पदम सिंह मजदूरी करता था और शराब का भी आदी था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें