फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रम विभाग देगा महिलाओं की क्षमताओं को उड़ान: डा. हरक

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। महिला उत्थान एवं बाल कल्याण संस्थान कोटद्वार कार्यालय का रविवार को वन एवं श्रम मंत्री डा. हरक सिंह रावत और जिला पंचायत अध्यक्ष दीप्ति रावत ने उद्घाटन किया। इस अवसर पर संस्थान की ट्रेनर और बेहतर कार्य कर रहे कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। रविवार को जिला परिषद भवन मेें कार्यालय के शुभारंभ पर बतौर मुख्य अतिथि वन एवं श्रम मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने कहा कि श्रम विभाग की ओर से पहले अनेक संस्थाओं को कार्य दिया गया, लेकिन धरातल पर अपेक्षाकृत कार्य नहीं हो सका है, लेकिन महिला उत्थान एवं बाल कल्याण संस्थान ने पिछले चार महीनों में श्रम विभाग की कल्याणकारी योजनाओं पर बेहतरीन कार्य किया है। उन्होंने कहा कि संस्थान के माध्यम से महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर स्वावलंबी बनाने की दिशा में कार्य हो रहा है। संस्थान से प्रशिक्षण प्राप्त कर महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पादों को राष्ट्रीय स्तर पर बाजार उपलब्ध कराया जा रहा है।
विज्ञापन

संस्था अध्यक्ष अनुकृति गुसाईं रावत ने कहा कि संस्थान का कार्य महिलाओं को प्रशिक्षित कर उन्हें स्वरोजगार से जोड़ने का है। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीप्ति रावत, नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष रश्मि राणा, विनोद रावत व सुरेंद्र गुसाईं आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें