फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्लोमा फार्मासिस्टों ने दी आमरण अनशन की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। जिले के डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन ने समस्याओं का समाधान नहीं होने पर आमरण अनशन की चेतावनी दी। एसोसिएशन लंबे समय से पांच सूत्री मांगों के निराकरण की मांग कर रही है लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। अब दो जनवरी से आमरण अनशन किया जाएगा।
विज्ञापन

पत्रकारों से बातचीत में एसोसिएशन के अध्यक्ष आरपी कोहली, कोषाध्यक्ष एसएस रौथाण व विधि सलाहकार एमएम नौटियाल ने बताया कि संगठन संवर्ग का पुनर्गठन करने, सेवा नियमावली का प्रख्यापन, पेशेंट केयर भत्ते का शासनादेश जारी करने, धुलाई भत्ते में विसंगति को दूर करने की मांग कर रहा है। उन्होंने कहा कि फार्मेसिस्टों ने 26 नवंबर से चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया था। कहा कि जल्द समस्याओं का समाधान नहीं होने पर दो जनवरी से आमरण अनशन किया जाएगा। इसके बाद भी समस्याएं हल नहीं हुईं तो 10 जनवरी के बाद कोर्ट की शरण ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें