फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य को भेजी जिले के 15 महाविद्यालयों की नैक गुणवता रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कण्वघाटी (कोटद्वार)। राजकीय महाविद्यालय कोटद्वार भाबर (कण्वघाटी) में आयोजित जनपद स्तरीय नैक गुणवत्ता विनिष्चिय प्रकोष्ठ की बैठक हुई, जिसमें 15 महाविद्यालयों की आख्या अंकित कर राज्य स्तरीय नैक गुणवत्ता विनिष्चिय प्रकोष्ठ, संयुक्त परियोजना निदेशक रूसा कार्यालय और निदेशक, उच्च शिक्षा को प्रेषित की गई।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठतम प्राचार्य एवं जिला समिति के संयोजक प्रो. कुमकुम रौतेला ने किया। समिति के सदस्य थलीसैंण के प्राचार्य प्रो. लवनी रानी राजवंशी और भाबर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डा. राजीव रतन ने बताया कि जिन महाविद्यालयों के पास आधारभूत संरचना उपलब्ध है और महाविद्यालय की स्थापना के पांच साल पूरे हो गए हों, वे राष्ट्रीय मूल्यांकन प्रत्यायन नेक हेतु अर्ह होते हैं। समिति ने पौड़ी जिले के कुल 13 राजकीय और 02 अशासकीय महाविद्यालयों से नैक से संबंधित कुल 15 बिंदुओं पर सूचनाएं प्राप्त कर परीक्षण करवाया। प्रत्येक महाविद्यालय की पृथक आख्या अंकित कर रिपोर्ट राज्य स्तरीय नैक गुणवत्ता विनिष्चिय प्रकोष्ठ एवं संयुक्त परियोजना निदेशक रूसा कार्यालय और निदेशक, उच्च शिक्षा को प्रेषित की। बैठक में सतीश चंद्र पोखरियाल, आशीष राणा, राजेश डबराल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें