फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैकयी ने राम के लिए मांगा 14 वर्ष का वनवास

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। कण्व सांस्कृतिक कला मंच की ओर से दुर्गापुरी में श्रीरामलीला मंचन किया गया। मंचन के दौरान कैकयी ने राजा दशरथ से राम के लिए चौदह वर्ष का वनवास और भरत के लिए राजगद्दी मांगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को आयोजित रामलीला मंचन का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व ब्लॉक प्रमुख व निंबूचौड़ पार्षद गीता नेगी ने किया। बृहस्पतिवार को रामलीला के मंचन में जब राम को अयोध्या का राजा बनाने की चर्चा उठी तब कैकयी ने दासी मंथरा ने बहकावे मे आकर राजा दशरथ से दो वनदान मांगे। जिसमें राम के लिए 14 वर्ष का वनवास और भरत के लिए राजगद्दी मांगी। यह सुन कर दशरथ बेहोश हो गए , पिता की आज्ञा पर राम अपनी पत्नी सीता और भाई लक्ष्मण के साथ वन जाने का निर्णय कर लेते हैं। मंचन में नवीन केष्टवाल ने राम, शिवांगी घिल्डियाल ने सीता व वसंत घिल्डियाल ने दशरथ का अभिनय किया।
इस मौके पर कण्व सांस्कृतिक कला मंच के अध्यक्ष सुुुुभाष कोठारी, सचिव हर्षवर्द्धन बिंजोला, सुधीर गुसाईं, हरेंद्रमणी जोशी, हिम्मत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें