फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता सूची से नाम गायब होने पर भड़के वार्ड नंबर छह के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। नगर निगम की मतदाता सूची से नाम गायब होने से भड़के वार्ड नंबर छह के लोगों ने तहसील पहुंचकर एसडीएम से इसकी शिकायत की। उन्होंने पूर्व की भांति उनका नाम वोटर लिस्ट में दर्ज करने की मांग की।
बुधवार को काशीरामपुर मल्ला के लोग तहसील पहुंचे उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर लोगों ने क्षेत्र के पूर्व जनप्रतिनिधि पर उनका नाम वोटर लिस्ट से हटाने की साजिश करने का आरोप लगाया। नगर निगम चुनाव के लिए बनाई गई मतदाता सूची में वार्ड नंबर छह काशीरामपुर के अनूप विहार से कौड़िया आर्मी गेट तक के लोगों के नाम वोटर लिस्ट से गायब हैं। उन्होंने नगर निगम चुनाव के लिए वार्ड नंबर छह की मतदाता सूची में उनका नाम चढ़ाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर शिवनारायण सिंह रावत, आनंद सिंह रावत, निदेश सिंह रावत, प्रेमचंद्र सिंह रावत, दीनदयाल भंडारी, हरज्ञान सिंह, चंद्रमोहन सिंह रावत, अशोक प्रसाद, सुरेश डोबरियाल, रणजीत सिंह पंवार, पूरन सिंह नेगी, शिव प्रसाद कुकरेती, विमला राणा, लक्ष्मी नेगी, शारदा रावत, राजेंद्र सिंह रावत, कुंदन सिंह नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें