फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रमिकों का कार्य बहिष्कार जारी, कई संगठनों ने दिया समर्थन

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनपुर। भाबर के सिडकुल सिगड्डी ग्रोथ सेंटर स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक कंपनी के करीब तीन सौ श्रमिकों के साथ दुर्व्यवहार और वेतन विसंगति का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को श्रमिकों का कार्यबहिष्कार जारी रहा। उनको समर्थन देने के लिए विभिन्न संगठन और स्थानीय जनप्रतिनिधि धरनास्थल पर पहुुंचे।
विज्ञापन

मंगलवार को भी इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी के श्रमिकों ने प्रबंधन के खिलाफ आक्रोश जताते हुए कार्य बहिष्कार जारी रखा। मंगलवार को श्रम बोर्ड के प्रशासक विपिन कोटनाला, शशिबाला केष्टवाल, सुरेश नेगी, पूर्व ग्राम प्रधान जगदीश मेहरा, लीला कर्णवाल, उमा नेगी व अभाविप के गढ़वाल संयोजक सौरभ नौडियाल धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने श्रमिकों से मिलकर उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली और मांगों को जायज बताते हुए उनको समर्थन दिया। कार्य बहिष्कार करने वाले श्रमिकों में विक्रम सिंह, आलोक सिंह, चंद्र पाल, गबर सिंह, पंकज नेगी, खेम सिंह, प्रदीप असवाल, रमेश सिंह, तेजपाल सिंह, कंचन मेहरा, नीलम चौधरी, मधुबाला, शिवानी रावत, आशा चौहान व किरण जखमोला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें