फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नजीबाबाद पुलिस ने निकाली कोटद्वार के ट्रकों की हवा, नोकझोंक

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। उत्तराखंड-यूपी बार्डर पर बिजनौर पुलिस-प्रशासन की अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ चलाए गए अभियान से कोटद्वार के खननकारियों में हड़कंप मचा रहा। कोटद्वार पुलिस द्वारा ओवरलोडिंग में सीज किए गए ट्रकों और डंपरों को यूपी सीमा में खड़ा करवाने पर नजीबाबाद पुलिस प्रशासन ने सख्त एतराज जताते हुए वाहनों की हवा निकाल दी। इससे दोनों राज्यों की पुलिस में तीखी नोकझोंक हो गई। कोटद्वार पुलिस इस मामले को गलतफहमी बताती रही, जबकि नजीबाबाद पुलिस और प्रशासन ने ओवरलोडिंग और अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई के संकेत दिए।
विज्ञापन

कोटद्वार की दो नदियों सुखरौ और खोह में रिवर चैनलाइजेशन के लिए उत्तराखंड सरकार ने खनन के पट्टे जारी किए हुए हैं। कोटद्वार से बड़ी मात्रा में रेत, बजरी और समुंडा यूपी के रास्ते हरिद्वार, देहरादून और अन्य प्रांतों में जा रहा है। यूपी पुलिस और प्रशासन का कहना है कि उत्तराखंड से सटे क्षेत्र में कोटद्वार के खनन पट्टों की आड़ में अवैध खनन और ओवरलोडिंग की शिकायत मिली है। इसके खिलाफ शुक्रवार की रात यूपी बार्डर क्षेत्र में अभियान चलाकर एक दर्जन से अधिक ट्रक और डंपरों को सीज कर दिया गया। जैसे ही यूपी की टीम उत्तराखंड बार्डर पर पहुंची, उसे यूपी सीमा पर कई ओवरलोडेड ट्रक और डंपर दिखाई दिए। कोटद्वार पुलिस ने यूपी पुलिस के अधिकारियों को बताया कि इन वाहनों के ओवरलोडिंग में चालान किए गए हैं, लेकिन नजीबाबाद पुलिस ने उनकी एक न सुुनी और वाहनों की हवा निकालकर उन्हें पंचर कर दिया। पीड़ित वाहन स्वामी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि नजीबाबाद पुलिस ने उनके टायर फाड़ दिए और स्टेपनी तक निकाल ले गई, जबकि कोटद्वार पुलिस की ओर से उनके वाहनों को सीज कर कौड़िया चेक पोस्ट के आगे खड़ा करवाया था।
नजीबाबाद के एसडीएम डा. पंकज वर्मा और एसएचओ डीएस धामा ने बताया कि नजीबाबाद पुलिस प्रशासन की ओर से यूपी सीमा क्षेत्र में ओवरलोडिंग पर 12 वाहनों को सीज किया गया है। उन्होंने ट्रकों के टायर फाड़ने और स्टेपनी ले जाने की बातों को निराधार बताया। एएसपी पौड़ी डा. हरीश वर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। बिजनौर के पुलिस अधिकारियों से संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें