कोटद्वार। श्रीबालाजी मंदिर वाषिकोत्सव समिति और श्रीबालाजी मंदिर सेवक समिति के तत्वावधान में वार्षिक महोत्सव के दूसरे दिन भी वैदिक पाठ और धार्मिक अनुष्ठान जारी रहे। श्रद्धालुओं ने इस मौके पर भगवान बालाजी का गुणगान किया। भक्तों ने झट से प्रकट हो जाओ, ओ मेहंदी वाले बाबा, मेरे बालाजी भोग लगाओ, सारे जग के स्वामी...भजन गाकर उपस्थित जनसमुदाय को भक्ति से सराबोर कर दिया।
कालाबड़ स्थित श्रीबालाजी मंदिर में ईशमोहन बहुगुणा एवं भाष्कर मोहन बहुगुणा के नेतृत्व में सात ब्राह्मणों ने नवग्रह पूजा, चंडी पाठ, गीता पाठ, रुद्र पाठ का आयोजन एवं पूजन किया। शनिवार के कार्यक्रम के यजमान उद्योगपति श्रीकृष्ण कंसल थे। उन्होंने यज्ञ में पूर्णाहुति दी। समिति के वरिष्ठ सदस्य कमल अग्रवाल ने बताया कि 11 जून को समिति के तत्वावधान में नगर में श्रीबालाजी की रथ यात्रा निकाली जाएगी। इसमें मेहंदीपुर बाला जी प्रेतराज दरबार के महंत श्री धीरजपुरी गोस्वामी भी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि वन एवं पर्यावरण मंत्री डा. हरक सिंह रावत मौजूद रहेंगे। शनिवार के कार्यक्रम में दिनेश एलावादी, राजीव गुप्ता, गोपाल कृष्ण, पवन जैन, सुशील भाटिया, अमन अग्रवाल, राकेश आहूजा, आचार्य जानकी प्रसाद द्विवेदी, सुनील काला, हरीश कुकरेती, उमा शंकर बहुगुणा व विनोद खंतवाल आदि मौजूद रहे।
-फोटो