फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेट मीटिंग कर राज्य सरकार पर बरसा संयुक्त मोर्चा, प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
दुगड्डा/कोटद्वार। राज्य सरकार के कार्मिकों और शिक्षकों की 11 सूत्री मांगों को लेकर उत्तराखंड कार्मिक, शिक्षक, आउटसोर्स संयुक्त मोर्चा ने सोमवार को दुगड्डा आईटीआई में गेट मीटिंग कर सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

सोमवार को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश तिवारी की अगुवाई में कर्मचारी, शिक्षक, उपनल कर्मी और आउटसोर्स कर्मचारियों ने आईटीआई दुगड्डा में गेट मीटिंग की। उन्होंने संयुक्त मोर्चा की सेवाकाल में तीन पदोन्नितियां देने, पूर्व की भांति 10,16, 26 वर्ष की सेवा में एसीपी का लाभ देने, मृत घोषित पदों को पुनर्जीवित करने, सातवें वेतनमान की संस्तुतियों के तहत समस्त भत्तों का लाभ देने और यू हेल्थ योजना का लाभ देने समेत 11 सूत्री मांगों पर जल्द शासनादेश जारी करने की मांग की। तिवारी ने उत्तराखंड के सभी राजकीय आईटीआई में कार्यरत अनुदेशकों की शीघ्र कार्यदेशकों के पद पर पदोन्नति करने की मांग की। इस मौके पर परिषद के गढ़वाल मंडल अध्यक्ष हर्षमोहन सिंह नेगी ने शिक्षा विभाग में सही कोटिकरण होने तक स्थानांतरण सत्र को शून्य घोषित करने, राजकीय महाविद्यालयों और अशासकीय महाविद्यालयों में कार्यरत प्रयोगशाला सहायकों की वेतन विसंगति व स्टाफिंग पैटर्न को तुरंत लागू करने की मांग की। उन्होंने कोटद्वार और दुगड्डा क्षेत्र में कार्यरत समस्य कर्मचारी, शिक्षक और आउटसोर्स कर्मचारियों से 18 मई के कोटद्वार तहसील में आयोजित धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने की अपील की। गेट मीटिंग में टीसी सुंद्रियाल, गिरीश डोबरियाल, संदीप रावत, पुरुषोत्तम कुमार, पीएन नौटियाल व नवीन जुयाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


-ेफोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें